पिलखुवा पुलिस ने लौटाए 1.92 लाख रुपये के खोए मोबाइल, स्वामियों के चेहरे खिले

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
हापुड़ । हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने सर्विलांस की मदद से अलग-अलग स्थानों से खोए नौ मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल कीमत करीब 1.92 लाख रुपये बताई गई है। मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और उन्होंने पुलिस का आभार जताया।
पिलखुवा कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज बालियान ने बताया कि ,अलग-अलग लोगों ने मोबाइल फोन खोने के संबंध में पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस टीम ने सर्विलांस की मदद से मोबाइल फोन की तकनीकी जानकारी और लोकेशन जुटाई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने नौ मोबाइल फोन बरामद कर लिए।
सोमवार को कोतवाली पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की सराहना की।
कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि मोबाइल फोन खोने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, जिससे तकनीकी माध्यमों से उसकी तलाश कर बरामदगी का प्रयास किया जा सके।



