वैश्विक शांति की कामना के लिए महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सुंदरकांड पाठ

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के 28वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वैश्विक शांति की कामना के लिए महाविद्यालय प्रांगण स्थित श्री राम मंदिर में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया।
श्री रामायण संकीर्तन मंडल द्वारा सुंदरकांड, हनुमान चालीसा पाठ एवं कीर्तन किया गया। संकीर्तन मंडल की संगीतमय प्रस्तुतियों से पूरा प्रांगण राममय हो गया।
इस अवसर पर महाराजा अग्रसेन शिक्षा समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल (फन सिटी), महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, सुधांशु अग्रवाल, डॉ. नुपूर गोयल, प्रीती अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अमिता अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, उपमा अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान शिक्षा विभाग के प्रवक्ता डॉ. संजीव कुमार सक्सेना को विद्या वाचस्पति (पीएचडी) की उपाधि मिलने पर मेंहदीपुर बालाजी मंदिर प्रबंध समिति द्वारा सम्मानित किया गया।
कार्यकारिणी सदस्यों, निदेशक डॉ. प्रवीण कुमार अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने पूजा-अर्चना कर विश्व में शांति एवं समृद्धि की कामना की।



