कैराना
बुजुर्ग किसान से मारपीट का वीडियो वायरल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग किसान के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस जांच में जुटी है।
बुधवार को सोशल मीडिया पर किसान के साथ मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग विश्वास किसान भैंसा—बोगी लेकर जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसके साथ मारपीट कर दी। यह वीडियो पावटीकलां के आसपास का बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है।
