कैराना

युवक के साथ बेरहमी से मारपीट, वीडियो वायरल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

कैराना। युवक को जंगल में ले जाकर मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। हालांकि, यह वीडियो सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र का बताया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दूसरे युवक के साथ डंडे से बेरहमी से मारपीट करता हुआ दिखाई दे रहा है। पीड़ित का नाम सुहैब निवासी मोहल्ला खैलकलां कैराना बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो अगस्त माह का है। इस संबंध में सहारनपुर जिले के नकुड़ थाने में पीड़ित के अपहरण और बंधक बनाकर मारपीट करने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। वहां की पुलिस द्वारा आरोपी की तलाश में तितरवाड़ा गांव में दबिश भी दी गई थी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button