ज्ञानेष कुमार को भारत रत्न देने की मांग।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। ग्लोबल वैश्य फेडरेशन, यूनाइटेड हिंदू फ्रंट और अन्य संगठनों ने रविवार को मंदिर मार्ग स्थित हिंदू महासभा भवन में धरना-प्रदर्शन कर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेष कुमार को भारत रत्न देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के माध्यम से मतदाता सूची में अवैध रूप से शामिल नामों को हटाने की प्रक्रिया देशहित में महत्वपूर्ण है। संगठन के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं ग्लोबल वैश्य फेडरेशन के चेयरमैन जय भगवान गोयल ने कहा कि ज्ञानेष कुमार के खिलाफ विपक्षी नेताओं द्वारा लगाए जा रहे आरोप अनुचित हैं। उन्होंने कहा कि संगठन उनके साथ खड़ा है। इस दौरान राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर ज्ञानेष कुमार को भारत रत्न देने की मांग की गई। प्रदर्शन में महंत दिगंबर नागा बाबा श्याम गिरी, संत अमरनाथ, आचार्य गोविंद पंडित सहित कई लोग मौजूद रहे।



