बोकारो

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी ने सिद्धू कान्हू चौक में घंटो सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो ।

बोकारो । झारखंड बंद के दौरान झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा चंद्रपुरा प्रखंड कमेटी के तत्वाधान में दुगदा सिद्धू कान्हू चौक में घंटो सड़क जाम कर धरना प्रदर्शन किया।इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा चंद्रपुरा प्रखंड अध्यक्ष बानेश्वर महतो ने कहा झारखंड आंदोलनकारी को पचास हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन दिया जाए।प्रखंड सचिव डॉक्टर घनश्याम महतो ने कहा झारखंड आंदोलनकारी को जेल जाने की बाध्यता को समाप्त किया जाए।झारखंड आंदोलनकारी को चिकित्सा सुविधा यात्रा सुविधा एवं जीवन बीमा की सुविधा दिया जाय। महासचिव सुनील टुडू एवं उपाध्यक्ष जगदीश महतो ने कहा उनके आश्रित बच्चों को शिक्षा की मुकम्मल व्यवस्था की जानी चाहिए। झारखंड आंदोलनकारी धनंजय महतो ने कहा झारखंड की सभी चतुर्थ वर्गीय नौकरी के नियोजन में सभी झारखंड आंदोलनकारी के एक बच्चे को सरकारी नौकरी दिया जाना सुनिश्चित किया जाए।कार्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड आंदोलनकारी रथु लाल महतो,रोहित महतो,युगल महतो, गिरि महतो रासबिहारी रजक,ओम प्रकाश गुप्ता,भोला महतो,सुखदेव गिरी,बलदेव महतो,दुर्गा चरण महतो,बैजनाथ महतो ,ठाकुर प्रसाद महतो समेत दर्जनों झारखंड आंदोलनकारी शामिल थें।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष बानेश्वर महतो ने की एवं संचालन प्रखंड सचिव डॉक्टर घनश्याम महतो ने किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button