बेतुल
बैतूल नमन शाख सहकारी संस्था की आमसभा में 500 सदस्यों ने लिया हिस्सा
प्रबंधक ने पेश किया आय-व्यय का लेखा-जोखा, आगामी वर्ष का बजट भी रखा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बैतूल। नमन शाख सहकारी संस्था मर्यादित, आठनेर की वार्षिक आमसभा 30 सितंबर को आयोजित हुई। इसमें आठनेर विकासखंड से करीब 500 सदस्य शामिल हुए। आमसभा में संस्था के प्रबंधक पुनाजी कापसे ने विगत वर्ष की आय-व्यय का पूरा विवरण प्रस्तुत किया और आगामी वर्ष का बजट भी सदस्यों के समक्ष रखा।
आमसभा में मुख्य अतिथि श्रीमती अर्चना कृष्णा गायकी, विशेष अतिथि नमन सेवा समिति अध्यक्ष सुमन विश्वकर्मा, तहसीलदार गोवर्धन पाठे, संस्था अध्यक्ष यशराज कनाठे, संचालक मंडल के सदस्य और दिव्यांग सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रियाज काजी ने किया। अंत में प्रबंधक पुनाजी कापसे ने आभार व्यक्त किया।




