बेतुल

बैतूल पौष्टिक थाली ही कुपोषण से बचाव

पोषण माह के तहत पौष्टिक भोजन प्रदर्शनी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
बैतूल। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के मेरा युवा भारत, बैतूल के तत्वावधान में पोषण माह कार्यक्रम के अंतर्गत बैतूल बाजार के विष्णु वार्ड स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण युक्त भोजन की प्रदर्शनी लगाई गई। इस मौके पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कंचना मुसरे ने बताया कि पोषण माह के अंतर्गत महिलाओं को संतुलित और पोषण युक्त भोजन के बारे में विभिन्न जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कम लागत में भी शुद्ध, स्वच्छ और पोषण से भरपूर भोजन की थाली तैयार की जा सकती है, जिससे महिलाओं और बच्चों में कुपोषण को दूर किया जा सके। धनंजय सिंह ठाकुर ने उन्होंने कहा कि प्रत्येक घर में पोषण वाटिका होना जरूरी है। इसके माध्यम से हम हरी सब्जियों का उपयोग कर स्वस्थ रह सकते हैं। पार्षद विनीत बारमासे ने कहा कि सरकार द्वारा पोषण माह के तहत विभिन्न जागरूकता गतिविधियां चलाई जा रही हैं, जिसका उद्देश्य आमजन, विशेषकर महिलाओं और बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। सुनील पवार ने बताया कि पोषण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान सभी विभागों के संयुक्त सहयोग से संचालित किया जा रहा है। वहीं आशीष कोकने ने पोषण के महत्व और संतुलित आहार की आवश्यकता पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वार्ड पार्षद विनीत बारमासे, सुनील पवार, आशीष कोकने, धनंजय सिंह ठाकुर एवं कंचना मुसरे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button