भरत पुर

अद्भ्य साहस दिखाने बाले सौरभ को किया सम्मानित

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में मनियां के गडाईच गांव में करीब 5 महिने पहले पार्वती नदी दुखांतिका में अपनी बहादुरी के बल पर नदी के उफनते पानी के बीच डूबते 8 बच्चो में से 5 बच्चो को सुरक्षित निकाल कर उनकी जान बचाने बाले 14 साल के सौरभ कुशवाह को उसकी बहादुरी के लिए सम्मानित किया गया है। गौरतलब है कि पाँच महिने बीत जाने के बाद भी सौरभ कुशवाह को इस बात का मलाल है कि वह इस दुखांतिका के पार्वती नदी में नहाते समय 8 बच्चे के साथ गहरे पानी में डूवे दो अन्य बच्चो के साथ अपनी बहन सोनम की जान नही बचा सका। हादसे के समय सौरभ नदी किनारे अपनी भैंसें चरा रहा था। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित एक सादा समारोह के दौरान भाजपा नेता नागवेन्द्र सिंह ने उसे सम्मानित किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने वीडियो कॉल पर सौरभ से बात करते शेखावत ने सौरभ के साहस की तारीफ की। उन्होंने 5 बच्चों की जिंदगी बचाने को मानवता की मिसाल बताया और हरसंभव मदद का भरोसा भी दिलाया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button