झुंझुनू

नगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न करवाने पर जिला कलेक्टर गर्ग का स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। जिले में नगरनिकाय चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न करवाने पर जिला कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अरुण गर्ग का शाॅल, साफा व गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। राष्ट्रीय जाट महासंघ महिला मोर्चा की प्रदेश सचिव प्रेमलता कटेवा एवं प्रदेश सलाहकार राजबाला चाहर ने साफा पहनाकर सम्मान किया।जिलाध्यक्ष संतोष चौधरी व शहर ब्लॉक अध्यक्ष रेणु कस्वां एवं ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष शारदा देवी ने  जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग का शाॅल ओढ़ाकर स्वागत किया।महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शरबती कस्वां, जिला महासचिव रितू गढ़वाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष सुनिता गढ़वाल, महासचिव सपना बाबल, सचिव सुनिता देवी , संयुक्त सचिव मनोज कुमारी एवं सह सचिव यंजना देवी ने जिला निर्वाचन अधिकारी को गुलदस्ता भेंटकर कर  शांतिपूर्वक नगरनिकाय चुनाव सम्पन्न करवाने पर सम्मानित किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button