बरेली
सपा के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। 5 अक्टूबर को सपा के विशेष आमंत्रित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव कुमार सक्सेना और जिला उपाध्यक्ष प्रमोद सिंह बिष्ट द्वारा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का स्वागत-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शुभलेश यादव ने की, मुख्य अतिथि महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी रहे। कार्यक्रम का संचालन हैदर अली ने किया।
शुभलेश यादव ने कहा – शिक्षक MLC चुनाव में जुट जाएं और हर बूथ पर सौ यूथ जोड़ें।
शमीम खां सुल्तानी ने कहा – जनता भाजपा के जुमलों से तंग है, सपा को जिताने का मन बना चुकी है।
संजीव कुमार सक्सेना ने कहा – वोट चोरी का राज फाश हो गया, जनता सबक सिखाएगी।
प्रमोद सिंह बिष्ट ने कहा – पदाधिकारी ही संगठन की शक्ति हैं।
मौजूद रहे – तनवीर उल इस्लाम, अब्दुल कय्यूम मुन्ना, प्रमोद यादव, भुवनेश यादव, मुकेश मिश्रा, राजकुमार पाल, आरिफ कुरैशी, रविंदर यादव, स्मिता यादव, ग़ज़ल अंसारी, दिनेश यादव, योगेश यादव, राजेश मौर्य, भारती चौहान, सीमा श्रीवास्तव आदि।




