बरेली

विकास खंड फरीदपुर में 5 दिवसीय सेवा शिविर हुआ प्रारंभ 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / फरीदपुर । सेवा संकल्प अभियान- सरकार आपके द्वार के अंतर्गत विकास खंड फरीदपुर में पाँच दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन आज 5 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार की तरफ से दी गई।
उन्होंने बताया कि शिविर में राजस्व, पुलिस, खाद्य एवं रसद, स्वतः रोजगार, श्रम रोजगार, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यान, बाल विकास, विद्युत, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग, दिव्यांग कल्याण, ग्राम्य विकास, पंचायत राज, शिक्षा, लघु सिंचाई, कौशल विकास, सेवायोजन और अग्रणी बैंक सहित सभी विभागों द्वारा प्रतिभाग कर जनता की समस्याओं का तत्काल समाधान किया जाएगा और विभागीय योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button