बुलंदशहर

अमर सिंह महाविद्यालय लखावटी में हुआ महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम 

नेहा सोलंकी रहीं मुख्य अतिथि 

महिला सशक्तिकरण व कल्याण योजनाओं पर गोष्ठी 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो 

औरंगाबाद बुलंदशहर सिंह महाविद्यालय लखावटी में महिला कल्याण विभाग तथा औरंगाबाद थाना प्रभारी के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परामर्शदाता एवं वन स्टाप केंद्र प्रभारी नेहा सोलंकी रहीं।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआं ने दीप प्रज्वलित कर पुष्पार्चन करके किया। समाजशास्त्र विभाग प्रभारी प्रोफेसर निशा चौधरी ने आगंतुक अतिथियों नेहा सोलंकी,केस वर्कर प्रभारी प्रियंका, प्रभारी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 अभिषेक औरंगाबाद थाना वरिष्ठ उप निरीक्षक सतीश चौधरी आदि का बुके भेंट कर स्वागत सत्कार किया।

मुख्य अतिथि नेहा सोलंकी ने महिलाओं की सुरक्षा सशक्तिकरण और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होने 181 डायल करने और उसकी उपयोगिता पर भी प्रकाश डाला।

अभिषेक ने चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। तथा बताया कि किस प्रकार वर्तमान समाज में शोषित बच्चों की सहायता कर उन्हें समाज विकास की मुख्य धारा में शामिल किया जा सकता है। उन्होने बाल सेवा योजना पर भी प्रकाश डाला।सब इंस्पेक्टर सतीश चौधरी ने महिला और बालिकाओं के लिए सरकारी योजनाओं एवं विभिन्न कानूनों की जानकारी दी। तथा विभिन्न हैल्पलाइन नंबरों 1090,101,102,108,112,1076,1930की जानकारी देते हुए उनके उपयोग बताया।

कार्यक्रम का संचालन डॉ रामजी द्विवेदी प्रभारी इतिहास विभाग ने किया

डॉ मनीष मिश्रा ने आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। नवीन कुमार डा पंकज कुमार डॉ प्रदीप कुमार समेत सभी शिक्षक शिक्षिकाओं एवं स्टाफ मौजूद रहा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button