बरेली
खंडेलवाल कॉलेज में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। खंडेलवाल कॉलेज में दो दिवसीय स्व. कमला देवी मेमोरियल वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें जिले के 20 स्कूलों की टीमें हिस्सा ले रही हैं।
बॉयज वर्ग में सोबति पब्लिक, विद्यावर्ल्ड और पुलिस मॉडर्न नकटिया ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। सेमीफाइनल और फाइनल गुरुवार को होंगे। प्रतियोगिता क्रीड़ा प्रभारी अभिनव सिंह की देखरेख में हो रही है।




