बुलंदशहर

शीतला खेत में रोवर रेंजर शिविर का हुआ समापन 

महाविद्यालय लखावटी के छात्रों ने जीता प्रथम पुरस्कार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  रेंजर प्रशिक्षण शिविर का शुक्रवार को शीतला खेत अल्मोड़ा में समापन हो गया। पांच दिवसीय शिविर में अमर सिंह महाविद्यालय लखावूटी के छात्र-छात्राओं ने भाग लेते हुए साहसिक गतिविधियों में प्रथम स्थान हासिल किया।
रोवर लीडर डॉ अजय कुमार एवं रैंजर लीडर डॉ अर्चना वर्मा के नेतृत्व में महाविद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग करते हुए अनुशासन नेतृत्व छमता आत्मनिर्भरता हासिल करने के साथ जिपलाइन, आर्टीफिशियल क्लाइंबिंग वाल एवं अन्य साहसिक गतिविधियों का अनुभव हासिल किया।इन प्रस्तूतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के साथ प्रथम स्थान हासिल कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर ओमवीर सिंह ठैनुआं ने विद्यार्थियों की उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं सफलता हासिल करने पर बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button