साहेबगंज

मिर्जाचौकी को मॉडल स्टेशन बनाओ,फरक्का एक्सप्रेस का ठहराव दो,बाबूलाल मरांडी ने रेल मंत्री वैष्णव को लिखा पत्र

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।

साहिबगंज जिले के मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा देने और फरक्का एक्सप्रेस के ठहराव की मांग अब जोर पकड़ने लगी है।झारखंड के नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने इस संबंध में केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखा है।पत्रांक497/LOP/ 2026,दिनांक10अक्टूबर2026को जारी इस पत्र में उन्होंने मंडरो प्रखंड प्रमुख शीला देवी के आवेदन को अग्रेतर कार्रवाई के लिए अग्रसारित किया है।पत्र में बाबूलाल मरांडी ने कहा है कि झारखंड-बिहार सीमा पर स्थित मिर्जाचौकी रेलवे स्टेशन अत्यंत महत्वपूर्ण है,इसके पास ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध फॉसिल्स पार्क है,जहां हर साल देश-विदेश से हजारों पर्यटक आते हैं।इसके अलावा भगैया सिल्क सिटी, मिर्जाचौकी पत्थर उद्योग और सिमरतल्ला झील भी यहां हैं, जो पर्यटकों और व्यवसायियों को आकर्षित करती हैं।पर्यटन और औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण इस स्टेशन से रोज हजारों यात्री सफर करते हैं और व्यवसाय कर जीविकोपार्जन चलाते हैं,लेकिन सीमित ट्रेनों के ठहराव से यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।नेता प्रतिपक्ष ने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि जनहित में मिर्जाचौकी स्टेशन को मॉडल स्टेशन का दर्जा दिया जाए और फरक्का एक्सप्रेस ट्रेन नं. 15733/34,15743/44के ठहराव का आवश्यक निर्णय जल्द लिया जाए।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button