भरत पुर
धौलपुर के बसई नवाब में तनी बन्दूको के बाद तनाब
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। राजस्थान के धौलपुर में कौलारी थाना के बसई नवाब कस्बे में दो पक्षों में हुए झगड़े में एक पक्ष की तरफ से दूसरे पक्ष पर बन्दूक तान देने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही कस्बे में दोनों पक्षों के बीच तनाव का माहौल बना हुआ है। एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि स्थिति पर नियंत्रण रखा जा सके। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झगड़े में एक पक्ष के घायल हुए चार लोगो में से दो की हालत गंभीर होने पर उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बसई नवाब से हायर सेंटर रेफर किया गया है। क्षेत्र में पंचायत चुनाव की लागू आचार संहिता के दौरान हथियार लहराने का मामला सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। पुलिस झगड़े में हथियारों के इस्तेमाल और घटना से जुड़े हर पहलू की गहराई से जांच कर रही है। यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार कहां से आए और बंदूक तानने की घटना किन हालात में हुई। घटना को लेकर एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमे एक पक्ष के कुछ लोगों के हाथों में बंदूकें दिखने के साथ एक युवक दूसरे पक्ष पर बंदूक तानते हुए नजर आ रहा है।


