लायंस क्लब बागपत के अध्यक्ष बने वेद प्रकाश भारद्वाज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बागपत। नगर के मेरठ रोड स्थित वात्सायन पैलेस में लायंस क्लब बागपत की वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी के गठन को लेकर बागपत लायंस क्लब के पदाधिकारियों की बैठक हुई।
इसमें लायंस क्लब के पूर्व मंडलाध्यक्ष अरविंद संगल ने
सर्वसम्मति से सुप्रसिद्ध समाज सेवी वेदप्रकाश भारद्वाज को लायंस क्लब बागपत का अध्यक्ष व विजयपाल यादव को सचिव चुना गया। इसके अलावा कोषाध्यक्ष परमवीर वर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय शर्मा, सदस्य चेयरमैन महबूब खान, मार्केटिंग चेयरमैन राजपाल शर्मा, सदस्य प्रमोद प्रकाश शर्मा, महेश शर्मा व डॉ महेंद्र सिंह धामा को मनोनीत किया। नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर राजेंद्र यादव, गजेंद्र सिंह, राजपाल शर्मा, परमवीर वर्मा व विजयपाल यादव को विशिष्ट व्यक्ति की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर समाज सेवी नीरज नैन, डॉ सुरेश चंद कौशिक, राजकुमार शर्मा, धीरज बंसल, राजेंद्र यादव, विनोद शर्मा आदि मौजूद रहे।