मथुरा

बेसिक शिक्षा के सचिव ने सुनी शिक्षकों की समस्या

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल ने 15 हजार शिक्षक भर्ती इंक्रीमेंट (वेतन विसंगति) मुद्दे पर बेसिक शिक्षा परिषद सचिव सुरेन्द्र तिवारी से वार्ता की। शिक्षकों की समस्याओं को सुनने के बाद सचिव ने जल्द समाधान का अश्वासन दिया। बेसिक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष/प्रदेश उपाध्यक्ष नरेन्द्र चौधरी और एसआरजी शिवकुमार के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने बेसिक शिक्षा सचिव से उनके लखनऊ कार्यालय पर वार्ता की। शिक्षक नेताओं ने उनको अवगत कराया कि इस संबंध में बीएसए मथुरा रतन कीर्ति द्वारा भी सचिव से पत्राचार किया गया था। चूंकि 15 हजार शिक्षक भर्ती में 28 जून 2016 को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए थे जिसके क्रम में एक जुलाई 2016 को सरकारी अवकाश होने के कारण दो जुलाई 2016 को शिक्षकों द्वारा स्कूलों में कार्यभार ग्रहण किया गया था, इसलिए सभी का इन्क्रीमेंट एक जनवरी से लगना था जो कि जनवरी से न लगाकर 01 जुलाई 2017 से लगाया गया जोकि नियमानुसार गलत है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button