गाजियाबाद
स्नातक-शिक्षक सीट के चुनाव में लोनी के मतदाताओं की बेरुखी
अंकुर विहार-डीएलएफ के मतदाताओं ने दिखाई सक्रियता, सभासद रामनिवास त्रिपाठी ने मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचाने का किया प्रयास

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद) : मेरठ-सहारनपुर मंडल की स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन सीटों के लिए शुक्रवार को लोनी विकास खंड में हुए मतदान के दौरान मतदाताओं का रुझान कमजोर नजर आया। क्षेत्र में बड़ी संख्या में मतदाता होने के बावजूद मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में उत्साह दिखाई नहीं दिया। वहीं, अंकुर विहार और डीएलएफ क्षेत्र के मतदाताओं ने चुनाव मे अपनी अधिक सक्रियता दिखाई। भाजपा सभासद रामनिवास त्रिपाठी ने अपने क्षेत्र में मतदाताओं को जागरूक करने के साथ उन्हें घरों से निकालकर मतदान स्थल तक पहुंचाने का प्रयास किया।कार्यकर्ताओं की सक्रियता पर उठे सवाल
लोनी क्षेत्र में भाजपा का मजबूत कार्यकर्ता आधार होने के बावजूद मतदान के प्रति अपेक्षित उत्साह नहीं दिखना संगठन के लिए आत्ममंथन का विषय माना जा रहा है। चुनाव के दौरान मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करने और उन्हें मतदान केंद्र तक पहुंचाने में कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। ऐसे में यदि संगठन के स्तर पर पर्याप्त प्रयास नहीं किए जाते, तो उसका असर मतदाताओं की भागीदारी पर पड़ सकता है।
कुल मिलाकर, लोनी विकास खंड में स्नातक और शिक्षक सीट के लिए हुए मतदान में शिक्षक सीट पर कुल 1170 में से 769 वोट पड़े।, जबकि स्नातक सीट पर मतदान का आंकड़ा कम रहा। इस सीट पर 852मे से 359 वोट पड़े ।अंकुर विहार और डीएलएफ क्षेत्र में सभासद रामनिवास त्रिपाठी की सक्रियता चर्चा में बनी रही। वहीं, चुनाव के दौरान अन्य कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भूमिका को लेकर उठे सवाल आगामी चुनावों में संगठन की सक्रियता और मतदाता जागरूकता के महत्व को दर्शाते नजर आए
