खैरथल
खैरथल में खाटू नरेश का विशाल जागरण आज भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय बनेगा माहौल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल। शहर में लोकचंदानी परिवार के गृह प्रवेश के शुभ अवसर पर मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक कार्यक्रम में श्याम बाबा के भजनों की प्रस्तुति से भक्तिमय माहौल बनेगा। कार्यक्रम शाम 7 बजे से शुरू होगा।
आयोजन के दौरान तिजारा के गौरव दत्त, हिसार की तनुश्री और अलवर के कमल कान्हा सहित विभिन्न भजन गायक अपनी प्रस्तुतियां देंगे। इनके साथ खैरथल के दिगांशु गुप्ता, करुण कौशिक और लोकेश सोनी तथा दरबार सेवा से जुड़े दितेश शर्मा भी भजनों के माध्यम से बाबा श्याम का गुणगान करेंगे।
कार्यक्रम में श्री श्याम मंदिर खैरथल के पुजारी पं. जितेंद्र शर्मा का पावन सान्निध्य रहेगा। आयोजन स्थल पर बाबा श्याम की आकर्षक झांकी सजाई जाएगी, जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगी।
श्री श्याम संकीर्तन का आयोजन खैरथल में हनुमान मंदिर रोड स्थित एंजल स्कूल के पीछे, क्रिकेट कोर्ट के पास किया जाएगा। आयोजक लोकचंदानी परिवार ने श्रद्धालुओं से संकीर्तन में शामिल होकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।


