बरेली

जनता पीजी कॉलेज, पतला का नाम बदलकर चौधरी अजित सिंह जनता पीजी कॉलेज किया गया

रालोद ने जताया आभार

सीसीएसयू ने प्रस्ताव को दी मंजूरी, शासन के निर्देश पर कार्यपरिषद में हुआ निर्णय
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / मेरठ। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ ने जनता पीजी कॉलेज, पतला, गाजियाबाद का नाम परिवर्तित कर चौधरी अजित सिंह जनता पीजी कॉलेज, पतला, गाजियाबाद (कॉलेज कोड-061) करने के प्रस्ताव को अनुमोदन प्रदान कर दिया है।
कुलसचिव द्वारा 28 अक्टूबर 2026 को जारी विज्ञप्ति पत्रांक सम्बद्धता/3198/2026-27 के अनुसार यह निर्णय उत्तर प्रदेश शासन के पत्र, जिलाधिकारी गाजियाबाद के पत्रांक 476/उच्च शिक्षा/नाम परिवर्तन/2026 दिनांक 02.01.2026 और विश्वविद्यालय कार्यपरिषद की 26 अक्टूबर 2026 की बैठक में पारित निर्णय के क्रम में लिया गया है।
रालोद जिलाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
इस ऐतिहासिक निर्णय पर राष्ट्रीय लोक दल बरेली के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सक्सेना ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हार्दिक आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय श्रद्धेय चौधरी अजित सिंह जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। किसानों के मसीहा के विचारों और संघर्ष से आने वाली पीढ़ियां प्रेरणा लेती रहेंगी। यह समस्त रालोद परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button