साहेबगंज

बैलेट पेपर से हारी कांग्रेस,अब EVM पर सवाल क्यों-बजरंगी प्रसाद यादव

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो।
साहिबगंज भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव ने EVM को लेकर कांग्रेस द्वारा उठाए जा रहे सवालों पर तीखा हमला बोला है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस को EVM पर सवाल उठाने के बजाय अपने चुनावी प्रदर्शन की समीक्षा और आत्ममंथन करना चाहिए।बजरंगी यादव ने कहा कि कांग्रेस लगातार EVM पर सवाल उठाते हुए बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग कर रही है।इसी मुद्दे को लेकर 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की रैली प्रस्तावित है।उन्होंने विधान परिषद चुनावों का हवाला देते हुए राहुल गांधी से सवाल पूछा,उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश,बिहार,महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद की 28 सीटों पर बैलेट पेपर से चुनाव हुए।कांग्रेस ने 12 सीटों पर उम्मीदवार उतारे, लेकिन उसे सिर्फ महाराष्ट्र में एक सीट पर जीत मिली।कर्नाटक में सरकार में होने के बावजूद चारों सीटों पर भाजपा-जेडीएस गठबंधन ने जीत दर्ज की।उन्होंने आगे कहा जब चुनाव बैलेट पेपर से हुए तब कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी किसकी है।लोकतंत्र में जीत के लिए जनता का विश्वास जरूरी है,केवल EVM और चुनाव प्रणाली पर सवाल उठाने से राजनीतिक सफलता नहीं मिलती।
बजरंगी यादव ने कहा कि कांग्रेस को परिवारवाद और अपनी राजनीतिक रणनीति पर आत्ममंथन करना चाहिए, चुनाव चाहे EVM से हो या बैलेट पेपर से,लोकतंत्र में जनता का फैसला ही सर्वोपरि है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button