
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में इंसानियत और सामाजिक सेवा की भावना को चरितार्थ करते हुए नगर अध्यक्ष रामनाथ पासवान उर्फ छोटू पासवान ने एक जरूरतमंद मरीज को रक्तदान कर उसकी जान बचाई।जानकारी के अनुसार, मरीज को इलाज के दौरान रक्त की सख्त आवश्यकता थी और परिजन परेशान थे।इसकी सूचना मिलते ही नगर अध्यक्ष रामनाथ पासवान ने आगे बढ़कर रक्तदान करने का निर्णय लिया।उनके इस सराहनीय कदम से जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त उपलब्ध हो सका।रामनाथ पासवान के इस मानवीय कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है,उन्होंने अपने कार्यों से यह संदेश दिया कि समाज में पद और प्रतिष्ठा से बढ़कर मानवता का स्थान है।रक्तदान को महादान बताते हुए उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरत पड़ने पर हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए।किसी जरूरतमंद को समय पर रक्त उपलब्ध कराना किसी को नया जीवन देने के समान है।नगर अध्यक्ष के इस नेक कार्य ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सच्ची समाजसेवा वही है,जिसमें जरूरत के समय किसी की मदद के लिए हाथ बढ़ाया जाए।



