बरेली
पटेल जयंती पर 66 प्रतिभा सम्मानित
श्रुति गंगवार बोलीं- शिक्षा और संगठन की मजबूती से आगे बढ़ेगा समाज

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर कुर्मी क्षत्रिय सभा ने ब्रह्मपुरा स्थित सरदार पटेल स्मारक छात्रावास में समारोह आयोजित कर 66 प्रतिभाओं को सम्मानित किया। इसमें यूपी बोर्ड के 18, सीबीएसई के 34, स्नातक के 5 और 9 वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। समारोह में राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार, पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार, पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार, विधायक एमपी आर्य सहित प्रमुख लोग मौजूद रहे। 4 मेधावियों मानवी पटेल, प्रभा, गौरव गंगवार और हर्षिता पटेल को 5-5 हजार रुपये दिए गए।
शिक्षा और संगठन की मजबूती से आगे बढ़ेगा समाज: श्रुति गंगवार
राज्यसभा सांसद श्रुति गंगवार ने कहा कि पटेल ने देश को एकजुट करने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई। उनके विचार आज भी एकता की प्रेरणा देते हैं। समाज की तरक्की के लिए शिक्षा सबसे मजबूत आधार है। कार्यक्रम जिलाध्यक्ष एडवोकेट केपी सेन गंगवार के नेतृत्व में हुआ। मीडिया प्रभारी देश दीपक गंगवार सहित पूरी कार्यकारिणी मौजूद रही।




