खैरथल

संतों के सानिध्य में मंत्रोच्चार के साथ विक्रम सिंह चौधरी ने संभाला सभापति का पदभार

सभी वार्डो का बिना भेदभाव करेंगे विकास ,स्वच्छ एवं सुन्दर शहर बनाना हमारा लक्ष्य :विक्रम चौधरी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

 

खैरथल। नगर परिषद खैरथल के सभापति विक्रम सिंह चौधरी उर्फ विक्की चौधरी ने नगर परिषद कार्यालय में संतों के सानिध्य, वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद सभापति का पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व नगरपरिषद गेट पर परिषद आयुक्त मुकेश शर्मा, जेईएन मोतीलालएवंम कर्मचारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया और पुष्पवर्षा के साथ नव सज्जजित कार्यालय तक लाया गया जहां फीता काट कर कार्यालय मे प्रवेश किया

इस अवसर मे बड़ी संख्या मे युवाओ की भीड़ सभापति विक्रम चौधरी के स्वागत मे उमड़ी

सभापति ने रैणागिरी आश्रम के पीठाधीश बालकाचार्य जी महाराज और रानी जूं मंदिर के महंत शशिभूषण गल्यान मिश्रा के आर्शिवाद के साथ सीट पर पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर विक्रम चौधरी ने कहा शहर के सभी 45 वार्डों को साथ लेकर विकास कार्य करवाए जाएंगे और स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित खैरथल बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। नगर परिषद का उद्देश्य केवल विकास कार्य करवाना ही नहीं, बल्कि शहरवासियों को बेहतर वातावरण, सुगम यातायात और व्यवस्थित शहरी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी होगा। सरकारी भूमि सड़क, पानी निकास के नाले,परिषद की जमीनों पर अतिक्रमण हटाना हमारी प्राथमिकता रहेगी।

इस अवसर पर मोहन लाल पोपटानी,मनीष शर्मा, प्रमिल जसोरिया,गुड्डुपंडित,पूर्व पार्षद राजेंद्र चौधरी,मुसरफ खां, विनोद बलेचा,पवन वास, विक्रम हौण्डा, रोहिताश, कामरेड रामचंद्र, अशोक हेड़ाऊ,गिरीश, पार्षद मनोज बुराडिया, राहुल,पवन मुदगल,टींकू सरदार, कालूपंडित लालवानी, पवन अग्रवाल ,देवेंद्र पोणी,रामबाबू जाटव,शेरसिंह सैनी,अनिल मांधु,घनश्याम भारती,हिंमाशु शर्मा, रिंकू शर्मा यस अग्रवाल, एडवोकेट राजेश मिश्रा सहित अन्य ने मालार्पण और प्रतिक चिंह देकर सभापति का सम्मान किया समारोह मे विक्रम चौधरी के पिता  रोहिताश चौधरी, बड़े भाई कृष्ण चौधरी ने सभी आंगुतकों का आभार प्रगट किया

इस अवसर पर राजस्थान सरकार के मंत्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव, सरस डेयरी चेयरमैन नितिन सागवान, भाजपा जिलाध्यक्ष महा सिंह चौधरी भी पहुंचे और नये सभापति को शुभकामनाएं दीं।

 

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button