बरेली

महाराजा अग्रसेन कॉलेज में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन

एसएस कॉलेज शाहजहांपुर बना चैंपियन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय बरेली में दो दिवसीय अंतर महाविद्यालयी पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता 2026-27 का समापन हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि एसपी सिटी चिराग जैन, डॉ. विजय सिन्हाल सह क्रीड़ा सचिव एमजेपीआरयू बरेली, प्रबंध समिति अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष प्रेम शंकर अग्रवाल, महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल, क्रीड़ा सचिव गिरीश चंद्र अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, निदेशक डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने दीप प्रज्जवलन कर किया।
दूसरे सेमीफाइनल में एसएस कॉलेज शाहजहांपुर ने 4 विकेट पर 164 रन बनाए, महाराजा अग्रसेन कॉलेज 63 रन पर सिमट गया। फाइनल एसएस कॉलेज शाहजहांपुर और एमजेपीआरयू बरेली के बीच हुआ। एसएस कॉलेज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 124 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में एमजेपीआरयू 97 रन ही बना सकी। एसएस कॉलेज शाहजहांपुर ने खिताब अपने नाम किया। मैन ऑफ द मैच सुबोध कुमार रहे।
मुख्य अतिथि चिराग जैन ने कहा कि खेल में जीत-हार स्वाभाविक है, वास्तविक सफलता खेल भावना और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन में निहित है। महामंत्री शशि भूषण अग्रवाल ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को प्रतिभा दिखाने और सीखने का अवसर देती हैं। क्रीड़ा संयोजक गिरीश चंद्र अग्रवाल ने सभी टीमों के प्रदर्शन की सराहना की। अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button