कानपुर

छात्र अलंकरण समारोह व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम सम्पन्न 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : बाल मन्दिर महाराष्ट्र मण्डल बालिका हायर सेकेन्ड्री स्कूल खलासी लाइन में गुरुवार को छात्र अलंकरण समारोह व वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं वंदना के साथ प्रारम्भ हुआ। इस अवसर में मुख्य अतिथि के रूप में जी. के. धूपर का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, नृत्य, गायन, नाटक सोशल मीडिया का प्रभाव विभिन्न प्रस्तुतियाँ दी। गई सभी विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया। मुख्य अतिथि ने अपने प्रेरणादायक उद्‌बोधन में विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन प्रमिला शुक्ला एवं प्रीति शुक्ला ने किया एवं कार्यक्रम का समापन धन्यवाद एवं राष्ट्र‌गीत (वन्देमातरम्) के साथ हुआ। वही यह समारोह सभी के लिए यादगार एवं प्रेरणादायक रहा। इस कार्यक्रम में संजय फड़के, सुभाषदेव, विजय डहाले, श्रीकांत डबली,अनुराग अवस्थी सहित आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button