मथुरा

श्री अनार देवी खण्डेलवाल महिला पॉलीटेक्निक के कर्मचारियों को दो माह से नही मिला वेतन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। राज्य सरकार से सहायता प्राप्त संस्था की श्री अनार देवी खण्डेलवाल महिला पॉलीटेक्निक के कर्मचारियों को विगत दो माहों से बजट के अभाव में वेतन वितरण नहीं हो सका है, जबकि पांच नवम्बर को शासन द्वारा प्रदेश की सभी सहायता प्राप्त पॉलीटेक्निक संस्थाओं को तीन माह के वेतन वितरण हेतु बजट आवंटित कर दिया गया। उसके बाद भी एक मात्र महिला तकनीकी संस्था श्री अनार देवी खण्डेलवाल महिला पॉलीटेक्निक को बजट आवंटित नहीं किया गया। इस संबंध में राजेश सेन ने बताया कि संस्था के स्टाफ द्वारा उच्चाधिकारियों को दूरभाष पर दीपावली के पर्व पर वेतन आवंटन करने की मांग की। किन्तु उनको निराशा ही हाथ लगी। ऐसी स्थिति में कर्मचारियों कोप्रकाश पर्व दीपावली को हर्ष-उल्लास के स्थान पर मायूसी के साथ मनाना पड़ेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button