बुलंदशहर

रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा औरंगाबाद कस्बा 

हर्षोल्लास और धूम-धड़ाके के साथ मनाया गया रोशनी का पर्व 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
औरंगाबाद बुलंदशहर  पर्व दीपावली कस्बे और आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों में हर्षोल्लास और धूम-धड़ाके के साथ मनाया गया। लोगों ने घरों और प्रतिष्ठानों की साफ़ सफाई कर रंग-बिरंगी रोशनी और दीपों से सजाया। गणेश लक्ष्मी की पूजा अर्चना कर सनातनी लोगों ने पर्व की खुशियां मनाईं। लोगों ने परिचितों को उनके आवास पर पहुंच कर बधाई दी। मिष्ठान पकवान आदि से आगंतुक अतिथियों का स्वागत सत्कार किया गया। बाजारों में मिष्ठान, आदि की जमकर खरीदारी की गई।
रविवार को दीपावली के चलते बाजारों में भारी भीड़ उमड़ी। बाजारों और स्टेट हाइवे पर पुलिस को यातायात सुचारू बनाए रखने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। शाम को समूचा कस्बा रंग बिरंगी रोशनी से जगमगा उठा। लोगों ने मिष्ठान गिफ्ट आदि देकर पर्व की बधाई का आदान-प्रदान किया। देर रात तक आतिशबाज़ी की गई। घरों और प्रतिष्ठानों पर दीप मालाओं से आकर्षक साज सज्जा की गई।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button