खेलगोड्डा

रितेश मेमोरियल अंडर -16 क्रिकेट टूर्नामेंट में स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी महागामा ने ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल को 40 रनों से दी शिकस्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। जिला क्रिकेट संघ के तत्वाधान में स्थानीय गाँधी मैदान में आयोजित रितेश मेमोरियल अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट के सुपर सिक्स के रोमांचक मुकाबले में स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी महागामा ने ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल को 40 रनों से शिकस्त दी।इस जीत के साथ स्पार्टन एकेडमी महागामा की टीम सुपर थ्री में प्रवेश कर गई।सुपर थ्री में पहुंचने वाली अन्य दो टीम बेथेल मिशन स्कूल एवं मधु स्थली पब्लिक स्कूल है। उपरोक्त जानकारी डीसीए सचिव रंजन कुमार ने दी है। उन्होंने बताया कि पहले बल्लेबाजी करते हुए स्पार्टन क्रिकेट एकेडमी महागामा ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 162 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से हरी ओम ने विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए मात्र 48 गेंदों में नाबाद 70 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी इस नाबाद पारी में उन्होंने शानदार 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। प्रिंस कुमार ने 32 रन की पारी खेली।
163 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ज्ञान आलोक पब्लिक स्कूल की टीम स्पार्टन एकेडमी के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और 17.5 ओवरों में महज 122 रनों पर ऑलआउट हो गई।केशव कुमार ने शानदार 53 रन की पारी खेली।प्रिंस ने 3 विकेट एवं अभिनव ने 2 विकेट प्राप्त किया। शानदार नाबाद अर्धशतकीय पारी के लिए हरी ओम को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव दीपक यादव के द्वारा प्रदान किया गया। मैच में अंपायर की भूमिका में दिव्यप्रकाश एवं विजय कुमार तथा स्कोरर की भूमिका में राजन झा थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button