शीतकाल के लिए गंंगोत्रीधाम के कपाट बंद ,अब दर्शन मुखवा में होगे।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
उत्तरकाशी : मां गंगा के पावन स्थल गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व व गोवर्धन पूजा पर बंद किर दिए गए हैं। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर पांच मिनट पर वैदिक मंत्रोच्चार व विधि-विधान के साथ शीलकाल के छह महीनों बंद कर किए गए। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की भोग मूर्ति उत्सव डोली में विराजमान होकर सेना के बैंड व पारंपरिक वाद्ययंत्रों के बीच शीतकालीन प्रवास मुखबा के लिए रवाना हुई। अब आगामी छह महीनों तक मां गंगा के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा स्थित मुखीमठ में किए जा सकेंगे। मंगलवार यानी आज मां गंगा की उत्सव डोली रात्रि विश्राम के लिए मार्कंडेयपुरी देवी मंदिर में ठहरेगी। यहां रातभर भजन-कीर्तन और धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके बाद बुधवार को डोली मुखबा गांव पहुंचेगी, जहां अगले छह माह तक मां गंगा की पूजा-अर्चना और दर्शन होंगे।
गौरतलब है कि गंगोत्री उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जनपद में स्थित प्रमुख हिन्दू तीर्थस्थल है। गंगोत्री से 19 किलोमीटर दूर गोमुख है, जो गंगोत्री हिमानी का अंतिम छोर है और गंगा नदी का उद्गम स्थल है। गंगोत्री का गंगाजी मंदिर, समुद्र तल से 3042 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। भागीरथी के दाहिने ओर का परिवेश अत्यंत आकर्षक व मनोहारी है। यह स्थान उत्तरकाशी शहर से 100 किलोमीटर की दूरी पर है। गंगा मैय्या के मंदिर का निर्माण गोरखा कमांडर अमर सिंह थापा ने 18वीं शताब्दी की शुरूआत में कराया था। वर्तमान मंदिर का पुननिर्माण जयपुर के राजघराने की ओर से कराया गया था। प्रत्येक वर्ष मई से अक्टूबर के बीच पावनी गंगा मैय्या के दर्शन करने के लिए लाखों श्रद्धालु गंगोत्री आते हैं।


