सिंगरौली
जियावन पुलिस ने 1 किलो 22 ग्राम गांजे के साथ महिला को किया गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
सिंगरौली। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जियावन पुलिस ने 1 किलो 22 ग्राम गांजा बरामद कर एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 10 नवंबर 2026 को जियावन थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम कटौली निवासी 23 वर्षीय प्रतिभा बंसल, पति मंजू बंसल, कारी मोड़ के पास सरकारी रेत डंप के नजदीक गांजा बेचने की फिराक में खड़ी है। सूचना में बताया गया था कि महिला ने लाल साड़ी पहन रखी है और उसके साथ एक बच्चा भी है।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदेही महिला को पकड़ लिया। महिला आरक्षक से तलाशी कराने पर उसके पास रखी पॉलिथीन से 1022 ग्राम यानी 1 किलो 22 ग्राम गांजा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने थाना जियावन में अपराध क्रमांक 745/2026 के तहत धारा 8, 20(बी) एवं 29 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है।
अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सियाज के.एम., अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा और एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी के मार्गदर्शन में की गई।कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र मिश्रा, उपनिरीक्षक शेष नारायण दुबे, सहायक उपनिरीक्षक अनिल कुमार साकेत, तेज बहादुर सिंह, सहायक उपनिरीक्षक रामसुंदर विश्वकर्मा, प्रधान आरक्षक दिनेश सिंह, आरक्षक सदन, प्रभात दुबे और महिला आरक्षक प्रतिमा टोप्पो सहित जियावन पुलिस टीम की भूमिका रही।



