उत्तर प्रदेशराष्ट्रीय

हरदोई में भीषण सड़क हादसा

गंगा एक्सप्रेस-वे पर अनियंत्रित कार डिवाइडर से टकराई, दंपती समेत चार की मौत

हरदोई । यूपी के हरदोई जिले में एक कार हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना में कार सवार दंपती समेत चार लोगों की मौत हो गई।
गंगा एक्सप्रेस-वे पर सांडी थाना क्षेत्र में किलोमीटर संख्या 317 पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना में कार सवार दंपती और उनके दो बच्चों की मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने मदद के लिए देर से पहुंचने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और यूपीडा के वाहन को पलट दिया।
प्रयागराज के मुड़ैरा निवासी सौरभ उपाध्याय एक साफ्टवेयर कंपनी चलाते थे और नोएडा में परिवार समेत रहते थे। छठ पूजा के लिए वह पत्नी मेनका, दो बेटों शिवओम और व्योम उपाध्याय के साथ बुधवार को नोएडा से प्रयागराज जाने को निकले थे। गंगा एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। सौरभ और मेनका की मौके पर ही मौत हो गई। शिवओम ने सांडी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और व्योम ने मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button