बरेली
कायस्थ चेतना मंच ने चित्रगुप्त पूजन के बाद मंदिर में किया दीपदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। कायस्थ चेतना मंच ने कलम-दवात का पूजन कर मंदिर में दीपदान किया। चित्रगुप्त चौक पर हवन-पूजन भी हुआ।
मंच ने सूरज भारती मंदिर भूड़ में पहले कलम की पूजा कर उस पर कलावा बांधकर भगवान चित्रगुप्त के चरणों में अर्पित किया। इसके बाद मंदिर परिसर में दीपदान किया गया। इस अवसर पर कायस्थ समाज ने देशभर के सभी न्यायालयों में भगवान चित्रगुप्त का चित्र लगाने की मांग की। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष संजय सक्सेना, अमित सक्सेना बिंदु, निर्भय सक्सेना, विजय सक्सेना, डॉ. विकास सक्सेना, शिव कुमार बरतरिया, अनुज कांत, वेद प्रकाश कातिब, पंकज जौहरी पंछी, पार्षद शालिनी जौहरी, अनीता मुकेश, ऋतु सक्सेना, प्रतिभा जौहरी, निरंजना, स्वाति, अविनाश सक्सेना, तरुण सक्सेना, अभय भटनागर, रमेश चंद्र वर्मा, विशन चंद्र गार्ड, विजय सर्वही, पंडित श्रवण आदि ने दीपदान में सहयोग किया।
रामपुर रोड के टोल प्लाजा स्थित एकल भगवान चित्रगुप्त मंदिर में महामंडलेश्वर ने हवन-पूजन कराया। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, वेद प्रकाश कातिब, निर्भय सक्सेना, अभय भटनागर, राजीव सक्सेना आदि मौजूद रहे। सभी को कलम भेंट की गई। उधर, चित्रगुप्त सेवा समिति ने चित्रगुप्त चौक स्थित कलम-दवात स्थल पर भगवान चित्रगुप्त के चित्र के समक्ष हवन-पूजन कर कलम की पूजा की। यजमान पार्षद गौरव सक्सेना ने सभी कायस्थ समाज से एकजुट होने की बात कही। इस अवसर पर अतुल सक्सेना, अनिलेश सक्सेना, अनिल जौहरी, निर्भय सक्सेना, एडवोकेट अभय भटनागर, दिनेश सक्सेना, कमल भारती, सत्य प्रकाश सक्सेना, दीपक सक्सेना, रूपम जौहरी, विपिन सक्सेना, रत्नेश सक्सेना, शक्ति मंगलम, राजीव सक्सेना, आदित्य सक्सेना, संजीव सक्सेना, सौरभ सक्सेना आदि मौजूद रहे।




