कैराना
बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कैराना। टक्कर मारकर घायल करने के मामले में पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
शामली के गांव कुड़ाना निवासी गौरव कुमार ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 19 अक्टूबर की प्रात: करीब सात बजे वह अपने भाई शांतनु कश्यप और इंतजार के साथ बाइक पर सवार होकर पानीपत रिफाइनरी में काम करने जा रहा था। बाइक वह स्वयं चला रहा था। आरोप है कि पानीपत रोड पर यमुना ब्रिज के निकट बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिस कारण शांतनु और इंतजार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों का मेरठ में उपचार चल रहा है। पुलिस ने बाइक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।