साहेबगंज

घायल गरुड़ का सफल उपचार कर वन विभाग ने उधवा झील अभयारण्य में छोड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में 12 नवंबर 2026 को साहिबगंज वन प्रमंडल की टीम ने एक घायल लेसर एडजुटेंट स्टॉर्क गरुड़ का सफल उपचार एवं पुनर्वास कर उसे सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में वापस पहुंचाया।वही 22 सितंबर 2026 को उधवा के प्राणपुर में गंगा नदी के किनारे उक्त पक्षी घायल अवस्था में मिला था।उसकी चोंच मछली पकड़ने वाले कांटे में फंसी हुई थी।सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सावधानीपूर्वक कांटे को बाहर निकाला और पक्षी को आवश्यक चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया।इसके बाद पक्षी को आवश्यक दवाइयां देने के साथ लगातार निगरानी एवं देखभाल में रखा गया।उपचार के दौरान उसके स्वास्थ्य में संतोषजनक सुधार हुआ और वह पूरी तरह स्वस्थ पाया गया।स्वास्थ्य में सुधार एवं उड़ान भरने की स्थिति में आने के बाद पक्षी को उधवा झील पक्षी अभयारण्य में सुरक्षित रूप से उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button