बरेली
मिशन शक्ति फेज-6.0 : देवरनियां चौकी पर पिंक बूथ का हुआ उद्घाटन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली / फरीदपुर। मिशन शक्ति फेज-6.0 के तहत थाना फरीदपुर की चौकी देवरनियां पर नव निर्मित पिंक बूथ का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन पुलिस अधीक्षक दक्षिणी, बरेली ने किया। इस अवसर पर मौजूद महिलाओं व बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी ने महिलाओं व बालिकाओं से कहा कि किसी भी तरह के उत्पीड़न की समस्या होने पर बिना संकोच पुलिस से संपर्क करें और महिला हेल्पलाइन सेवाओं का लाभ उठाएं। उन्होंने मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों की जानकारी देते हुए महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक व आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया।कार्यक्रम में किशोरियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया।इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी फरीदपुर, प्रभारी निरीक्षक थाना फरीदपुर सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।




