साहेबगंज

राजमहल पुलिस की बड़ी कार्रवाई

37 मोबाइल फोन के साथ महिला समेत दो गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में राजमहल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 37 मोबाइल फोन के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।इस मामले में राजमहल अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विमलेश कुमार त्रिपाठी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी कार्रवाई की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक साहिबगंज को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने रांची से साहिबगंज आ रही सानिया बस में छापेमारी की।इस दौरान बस में सफर कर रही रेणु देवी घर बभनगामा तीनपहाड़ को हिरासत में लिया गया, तलाशी के दौरान उसके पास से 14 मोबाइल फोन बरामद किए गए।इसके बाद पुलिस ने महिला से गहन पूछताछ की,उसकी निशानदेही पर हाटपाड़ा स्थित उसके आवास पर छापेमारी की गई,जहां से 23 अन्य मोबाइल फोन बरामद हुए।इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अन्य आरोपी वीरू महतो उर्म 32 वर्ष को भी गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इस मामले में राजमहल थाना कांड संख्या 410/26 दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार आवश्यक पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।वही छापेमारी टीम में राजमहल थाना प्रभारी हसनैन अंसारी,महादेव उरांव,पवन यादव, उन्हेला टोप्पो एवं सनातन हेंब्रम शामिल थे।पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में मोबाइल फोन से जुड़े संदिग्ध कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button