कानपुर

न्यू आजाद नगर में आठवाँ विशाल धनुष यज्ञ आयोजित, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
कानपुर : न्यू आजाद नगर महेन्द्रा पैलेस चौराहा स्थित नव ज्योति रामलीला समिति एवं नवयुवक मंडल द्वारा आठवाँ विशाल धनुष यज्ञ (श्री रामलीला) का आयोजन बड़े ही धूम-धाम के साथ किया गया। धनुष यज्ञ में भगवान श्रीराम द्वारा शिव धनुष तोड़ने की लीला का मंचन किया गया,जिसे देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। धनुष टूटते ही पूरा पंडाल “जय श्रीराम” के जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष अजय उत्तम ने बताया कि नव ज्योति रामलीला समिति एवं नवयुवक मंडल पिछले आठ वर्षों से लगातार धनुष यज्ञ का आयोजन कर रहा है। हमारा उद्देश्य युवा पीढ़ी को भगवान श्रीराम के आदर्शों और हमारी संस्कृति से जोड़ना है। इस दौरान संस्थापक/संयोजक कौशल किशोर मिश्र (के. के. मिश्र) ने बताया कि इस बार धनुष यज्ञ को और भी भव्य रूप दिया गया है। सभी कलाकारों ने महीनों की मेहनत से इस लीला को तैयार किया है। क्षेत्र के लोगों के सहयोग से ही यह कार्यक्रम सफल हो पाता है। जिसमें प्रदेश के श्रेष्ठ कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ का मंचन किया गया। वही समिति ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर महासचिव पवन सिंह यादव, कोषाध्यक्ष अनुराग श्रीवास्तव, श्याम बरन सिंह परिहार,राम हरि यादव,राजेंद्र शर्मा, डॉ. महेश शर्मा, डॉ महेश शर्मा, पं प्रमोद शर्मा, छेदी लाल यादव, पुष्पेंद्र सेंगर, जितेन्द्र यादव, पप्पू शर्मा, पिन्टु यादव,दीपक तिवारी, दीप शुक्ल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग महिलाएं और बच्चे मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button