बेतुल

बैतूल छोटे-बड़े घास की जमीन पर बसे 60-70 परिवारों के सामने रजिस्ट्री का संकट

सीएम योजना के लाभ से वंचित होने की आशंका

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बैतूल मालकापुर के ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, जमीन का मद परिवर्तन कर आबादी घोषित करने और पट्टों की रजिस्ट्री कराने की मांग बैतूल। ग्रामीण क्षेत्रों में शासकीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए जमीन के दस्तावेजों की बाध्यता अब कई परिवारों के सामने परेशानी खड़ी कर रही है। ग्राम पंचायत मालकापुर में छोटे घास और बड़े घास के रूप में दर्ज भूमि पर वर्षों से रह रहे 60 से 70 परिवारों के सामने भी अब अपनी आवासीय भूमि की रजिस्ट्री कराने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व में ग्राम पंचायत द्वारा उन्हें आवासीय पट्टे वितरित किए गए थे, लेकिन राजस्व रिकॉर्ड में जमीन का मद छोटे घास और बड़े घास दर्ज होने के कारण भूमि की रजिस्ट्री को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मालकापुर की खसरा नंबर 167, 163/1 और 165 की भूमि छोटे घास एवं बड़े घास के रूप में दर्ज है। इसी भूमि पर लगभग 60 से 70 परिवारों के मकान बने हुए हैं और वे लंबे समय से यहां निवास कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व सरपंच के कार्यकाल में उन्हें पंचायत की ओर से पट्टे भी वितरित किए गए थे। इसके बावजूद राजस्व रिकॉर्ड में भूमि की वर्तमान स्थिति के कारण उन्हें अपनी जमीन की रजिस्ट्री कराने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी समस्या को लेकर ग्राम पंचायत मालकापुर के सैकड़ों ग्रामीणों ने बैतूल कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों ने मांग की है कि छोटे घास और बड़े घास के रूप में दर्ज भूमि का नियमानुसार मद परिवर्तन कर उसे आबादी घोषित किया जाए, ताकि वर्षों से वहां निवास कर रहे परिवारों को उनकी पट्टे वाली भूमि की रजिस्ट्री कराने का अवसर मिल सके। क्या मुख्यमंत्री की योजना का लाभ ले पाएंगे ग्रामीण? ग्रामीणों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह है कि यदि भूमि का मद परिवर्तन नहीं हुआ तो वे शासन की आवासीय योजनाओं और मुख्यमंत्री की संबंधित योजना का लाभ कैसे प्राप्त कर पाएंगे। ग्रामीणों का कहना है कि एक ओर उन्हें पंचायत स्तर पर पट्टे दिए गए हैं, वहीं दूसरी ओर जमीन की राजस्व स्थिति के कारण वे अपने अधिकारों और दस्तावेजों को लेकर परेशान हैं। अब ग्रामीणों की नजर जिला प्रशासन पर टिकी है। देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या निर्णय लेता है और मालकापुर के इन परिवारों को राहत मिल पाती है या नहीं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button