गोरखपुर

मुख्यमंत्री की जन चौपाल को लेकर भाजपा ने तेज की तैयारी

10 मंडलों में बैठकों का दौर जारी

आर्यनगर मंडल की बैठक में महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता ने सौंपी जिम्मेदारियां, बूथ अध्यक्षों और सेक्टर संयोजकों को उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोरखपुर : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रस्तावित जन चौपाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी की महानगर इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। 19 नवंबर 2026 को कचहरी स्थित टाउन हॉल मैदान में आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर महानगर के सभी 10 मंडलों में बैठकें कर संगठनात्मक रणनीति तैयार की जा रही है। महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता के नेतृत्व में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं।
इसी क्रम में बिनीगंज स्थित भाजपा कार्यालय पर आर्यनगर मंडल की बैठक आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में महानगर अध्यक्ष रमेश प्रताप गुप्ता शामिल हुए। उन्होंने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम की तैयारियों की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
रमेश प्रताप गुप्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री की जन चौपाल को लेकर सभी पदाधिकारी, पार्षद और कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुट जाएं। उन्होंने सेक्टर संयोजकों और बूथ अध्यक्षों को निर्देश दिया कि कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के साथ अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता के लिए समन्वय बनाएं।
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन के प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका महत्वपूर्ण है। सभी को सौंपे गए दायित्वों का समय से निर्वहन करना होगा। उन्होंने मंडल स्तर पर आपसी तालमेल बनाकर तैयारियां पूरी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
बैठक में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पार्षद दुर्गेश बजाज, महामंत्री समरेन्दु सिंह, मनोज अग्रहरि, उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मनीष जैन, अमृत लाल, महानगर विस्तारक गगन कश्यप, मंडल अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव, विशाल गुप्ता, शिशिर वर्मा, मुकेश चौधरी, प्रशांत विश्वकर्मा, आशीष गुप्ता, किशन गुप्ता और मीडिया प्रभारी राहुल साहनी सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button