सात दिनों तक उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में श्रीलक्ष्मीनारायण की गंगा ।
गौ गंगा यज्ञ व श्रीमद्भागवत कथा में बहेगी धर्म व आस्था

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उत्तरकाशी : श्रीलक्ष्मी गौगंगा प्रतिष्ठा महायज्ञ के तत्वावधान मे सप्त दिवसी श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन उत्तरकाशी के रामलीला मैदान में किया जा रहा । यज्ञ मे 1;60000 आहुतियाँ विश्व के कल्याण,सुख, समृद्धि व भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए किया जा रहा है । सात दिन तक चलने वाले अनुष्ठान में पंचकुडी यज्ञशाला का निर्माण किया गया है । इस आयोजन में निर्धन कन्याओं का भी विवाह किया जायेगा । जिसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया प्रारंभ है । इस अवसर पर नगर के प्रमुख 21मंदिरों मे भी दैनिक पूजा व अनुष्ठान होगे । आयोजन की रुपरेखा देते हुए सूरत राम नौटियाल ने कहा कि यह आयोजन अपनी तरह का पहले अनुष्ठान व यज्ञ है । गाय को राष्ट्रमाता बनाने के लिए व विश्व शांति के लिए आयोजन है । सचिव बुद्धि प्रसाद नौटियाल ने बताया कि नशे के बढते दुष्प्रभाव के प्रति भी जागरूकता के लिए भी प्रयास किया जाये । स्वच्छता व पयावरण को ध्यान रखते हुए ये निर्णय किया है कि प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक रहेगी तथा मिट्टी के पात्रों का उपयोग किया जायेगा । सप्तदिवसी श्रीमद्भागवत कथा का भी वाचन ब्यास द्वारा किया जायेगा । इस अवसर पर समाज सेवी महादेव सिह गंगाडी, समिति के मीडिया प्रभारी अजय प्रकाश बडोला, महासचिव भूपेश कुडियाल , मंजिरादेवी विश्व विघालय के कुलपति डाँ हरिशरण नौटियाल , केदार मंदिर के श्री महंत जी उपस्थित रहे । सभी वक्ताओं ने धर्मपरायण जनता से अधिक से संख्या मे यज्ञ में सम्मिलित होने की अपील की ।


