बरेली
बाबा रामदास पी.जी. कॉलेज में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा
छात्र-छात्राओं ने ली शपथ, जनगणना को लेकर भी दी गई जानकारी

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। बाबा रामदास पी.जी. कॉलेज भोलापुर बरेली में सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के उपलक्ष्य में क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी डॉ. आर.के. गोस्वामी एवं रानी अवंती बाई लोधी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य और नोडल अधिकारी डॉ. सुशील कुमार ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के संबंध में शपथ दिलाई।इस अवसर पर जनगणना को लेकर भी जानकारी दी गई। छात्र-छात्राओं को जनगणना के महत्व, उसकी प्रक्रिया और इसमें सही जानकारी देने की आवश्यकता के बारे में बताया गया।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज कुमार शर्मा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और उनसे सड़क पर चलते समय एवं वाहन चलाते समय पूरी तरह सावधानी से चलने का आग्रह किया।




