
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
औरंगाबाद बुलंदशहर सेवा मंडल के तत्वावधान में कृष्ण गोपाल के कृष्णा नगर आवास पर आयोजित संकीर्तन मंडल में मधुर भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे।
कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजक कृष्ण गोपाल ने सपत्नीक पूजा अर्चना करके किया। प्रेम सेवा मंडल के लोकप्रिय गायक कलाकारों ने भक्ति गीतों का अजब समां बांधा। भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु देर रात तक जमकर थिरके।आरती और प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।इस अवसर पर पवन गोयल सुनील अग्रवाल संजय गोयल सुमेर सिंह नरेश वर्मा मोहित कंसल पवन अग्रवाल संजीव अग्रवाल सोनू शर्मा ब्रजमोहन गुप्ता शिवकुमार संजय गुप्ता सुदेश बंसल लक्ष्मण प्रसाद केके गुप्ता संजय गर्ग सुरेंद्र गुप्ता शिखर आरसी गोयल पंकज गोयल कुश कुमार लक्ष कुमार शकुंतला देवी सविता गोयल दीप्ति गर्ग दीपशिखा गोयल मुन्नी देवी सोना चिन्नू आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।



