शामली

खोडसमा गैस एजेंसी पर सिलेंडरों का संकट

बुकिंग के बाद भी नहीं मिल रही डिलीवरी; उपभोक्ता परेशान

कई दिनों से एजेंसी के चक्कर काट रहे लोग, घरेलू कामकाज प्रभावित होने से बढ़ रहा आक्रोश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

 चौसाना : क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की उपलब्धता को लेकर उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती जा रही है। खोडसमा स्थित गैस एजेंसी पर सिलेंडर नहीं मिलने के कारण स्थानीय लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग कराने के कई दिन बीत जाने के बावजूद उन्हें गैस सिलेंडर की डिलीवरी नहीं मिल रही है। इसके चलते लोगों को बार-बार एजेंसी के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडर उनकी रोजमर्रा की जरूरत है। समय पर सिलेंडर नहीं मिलने से घरों में खाना बनाने से लेकर अन्य जरूरी कामकाज तक प्रभावित हो रहे हैं। कई उपभोक्ता ऐसे हैं, जो पिछले कई दिनों से सिलेंडर मिलने की उम्मीद में एजेंसी पहुंच रहे हैं, लेकिन हर बार उन्हें इंतजार करने की बात कहकर वापस भेज दिया जाता है।

उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी पर लगातार पूछताछ करने के बावजूद गैस वितरण को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। आखिर सिलेंडरों की आपूर्ति में देरी क्यों हो रही है और बुकिंग कराने वाले उपभोक्ताओं को कब तक सिलेंडर उपलब्ध होंगे, इस संबंध में स्थिति स्पष्ट नहीं हो पा रही है। इससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग और गैस एजेंसी के जिम्मेदार अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेने की मांग की है। उनका कहना है कि गैस वितरण व्यवस्था को सुचारु किया जाए तथा कई दिनों से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर सिलेंडर उपलब्ध कराए जाएं।

फिलहाल एजेंसी की ओर से सिलेंडर वितरण में देरी को लेकर कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि जिम्मेदार अधिकारी उपभोक्ताओं की इस समस्या का समाधान कब तक कराते हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button