अग्नि वीर जवान की शहादत दिवस के आयोजन को लेकर हुई बैठक

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
बोकारो। अग्निवीर सेवा में झारखंड से पहला जवान वीर शहीद अर्जुन महतो की द्वितीय शहादत दिवस तालगड़ीया मोड़ स्थित शहीद अर्जुन महतो चौक पर 22 नवम्बर को श्रद्धांजलि सभा की आयोजन को लेकर बुधवार को सामुदायिक भवन, जमगड़ीया में तैयारी बैठक किया गया। अध्यक्षता झारखण्ड आन्दोलनकारी नेता उमेश महतो ने किया जबकि संचालन जेएलकेएम नेता भागीरथ गोरांईं ने किया।
वहीं किसान नेता जगन्नाथ रजवार ने कहा कि अग्निवीर शहीद अर्जुन महतो की शहादत हमे गौरव का एहसास दे रही है। क्योंकि इस माटि का लाल असम के बोर्डर में चिनी आतंकवादी हमले में शहीद हो गया था। जवान शहीद अर्जुन महतो की जन्म चन्दनकियारी प्रखण्ड के फतेहपुर गांव के कदमकुल्ही में हुआ था। राष्ट्र सेवा के लिए अग्निवीर के रुप में वे चयनीत हुए। 2023 को मिडियम रेजिमेंट 285 सिलचर, असम सूटर पद में उनकी बहाली हुई। असम के बोर्डर में तैनात था।चीनी आतंकवादी हमले में गोली लगने से वे शहीद हो गए. उनकी शहादत कभी भुलाया नहीं जा सकता है। मौके पर निमाई महतो, धीरेन महतो, आलोक कुमार महतो, सुजित कुमार महतो, निलकमल रजवार, महादेव महतो, बलराम महतो, चेतलाल महतो आदि शामिल रहे।



