गोरखपुरराजनीतिराष्ट्रीय

गोरखपुर में बच्चे की मौत के बाद अखिलेश ने कार्यकतार्ओं से कहा

भविष्य में बुलडोजर से स्वागत न करें

गोरखपुर । अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि घटना कैसे हुई। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उससे सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा किसी को भी झूठे मामले में फंसा सकती है।
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गोरखपुर में पीडीए रथयात्रा के दौरान बुलडोजर की चपेट में आने से बच्चे की मौत के मामले में अपनी पार्टी के कार्यकतार्ओं को नसीहत दी है। उन्होंने कहा कि भविष्य में बुलडोजर से स्वागत नहीं किया जाना चाहिए। बुलडोजर का काम अच्छी सड़कें बनाना और अच्छे काम करना है। उसमें अपना कोई दिमाग नहीं होता, बल्कि ड्राइवर होता है।
बुधवार को गोरखपुर में पीडीए रथयात्रा के दौरान हुए हादसे को लेकर पत्रकारों ने अखिलेश यादव से सवाल किया। उनसे पूछा गया कि रथयात्रा के दौरान पीछे से बुलडोजर की चपेट में आने से एक बच्चे की मौत हो गई है। इस पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने रथयात्रा के लिए कोई इंतजाम नहीं किया था।
बोले- भाजपा से सावधान रहें, झूठा फंसा सकते हैं
अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें यह जानकारी नहीं है कि घटना कैसे हुई। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उससे सावधान रहने की जरूरत है। भाजपा किसी को भी झूठे मामले में फंसा सकती है। कोई भी घटना होने पर आरोप दूसरों पर लगाया जा सकता है।
बुलडोजर से स्वागत न करने की अपील
सपा प्रमुख ने अपनी पार्टी के कार्यकतार्ओं से कहा कि भविष्य में बुलडोजर से स्वागत नहीं करें। उन्होंने कहा कि उनका किसी से बुलडोजर को लेकर कोई मुकाबला नहीं है। बुलडोजर का इस्तेमाल अच्छी सड़कें बनाने और विकास कार्यों के लिए होना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि बुलडोजर के अंदर अपना दिमाग नहीं होता, उसे ड्राइवर चलाता है।
20 किलोमीटर लंबी पीडीए रथयात्रा निकाली थी
बता दें कि बुधवार को अखिलेश यादव ने गोरखपुर में करीब 20 किलोमीटर लंबी पीडीए रथयात्रा निकाली थी। इस दौरान स्वागत के लिए बुलडोजर भी लगाए गए थे और उनसे फूल बरसाए जा रहे थे। इसी दौरान एक बच्चे की बुलडोजर की चपेट में आने से मौत हो गई थी। घटना के बाद पीड़ित परिवार ने विरोध जताया और मामले में कार्रवाई की मांग की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button