गाजियाबाद

खेती करने से रोका, बाप-बेटे पर लाठी-डंडों से हमले का आरोप

डायल 112 पर दी सूचना, पुलिस से एफआईआर दर्ज कर परिवार को सुरक्षा देने की मांग

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी (गाजियाबाद)। लोनी तहसील क्षेत्र के ग्राम बादशाहपुर सिरौली में कृषि भूमि पर खेती-बाड़ी करने को लेकर आपसी विवाद का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर खेत में काम करने का विरोध करने पर लाठी-डंडों से हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस अधिकारियों को अपना शिकायत पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
शिकायतकर्ता अरुण पुत्र महकार का आरोप है कि खसरा संख्या 332 की सहखातेदारी कृषि भूमि पर खेती करने के दौरान विपक्षी पक्ष ने उन्हें और उनके वृद्ध पिता को रोकने का प्रयास किया। विरोध करने पर अशोक, नितिन, रजनीश, अभय और शिवम उर्फ शुभम सहित परिवार की कुछ महिलाओं ने एकजुट होकर उनके और उनके पिता के साथ मारपीट की। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों से हमला किया, जिसके चलते उन्हें मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी।
अरुण के मुताबिक, घटना के तुरंत बाद 15 नवंबर 2026 को सुबह 10:53 बजे उन्होंने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी थी। इस संबंध में इवेंट आईडी P15112607859 दर्ज हुई थी। सूचना पर पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन शिकायतकर्ता का आरोप है कि इसके बावजूद अब तक आरोपियों के खिलाफ प्रभावी कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
पीड़ित ने शिकायत में यह भी कहा है कि कार्रवाई नहीं होने से विपक्षी पक्ष के हौसले बढ़े हुए हैं और परिवार को लगातार धमकियां मिल रही हैं। अरुण ने अपने वृद्ध पिता महकार और भाई सचिन सहित परिवार की जान-माल को खतरा बताते हुए पुलिस प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
शिकायतकर्ता ने नामजद लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज करने, मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा खसरा संख्या 332 की कृषि भूमि पर शांतिपूर्वक बुआई और खेती करने के लिए पुलिस सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button