गोड्डा

संपूर्ण शिक्षा कवच कार्यक्रम के तहत करियर काउंसलिंग एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। तिलकामांझी कृषि महाविद्यालय में ‘संपूर्ण शिक्षा कवच’ कार्यक्रम के अंतर्गत करियर काउंसलिंग एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर डीडीसी विस्पुते श्री कांत यशवंत ने किया। इस अवसर डीडीसी ने कहा कि हमारी शैक्षणिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए ऐसे समाधानों की आवश्यकता है, जो गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध और कम लागत वाले हों। फिलो (Filo) जैसे प्लेटफॉर्म अपनी 24×7 उपलब्धता की विशेषता के साथ हमारी शिक्षा प्रणाली में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं। इससे बोर्ड परीक्षार्थियों को परीक्षा के सबसे महत्वपूर्ण समय में सटीक मार्गदर्शन एवं शैक्षणिक सहायता मिल रही है। उन्होंने विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए तकनीक आधारित शैक्षणिक पहलों को महत्वपूर्ण बताया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी मिथिला टुडू, एडीपीओ नलिनी रंजन, एपीओ अजय कुमार, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण एवं छात्र-छात्राएं आदि उपस्थित थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button